Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने जनमिलन केन्द्र में शिकायतों को किया निस्तारित

जिलाधिकारी ने जनमिलन केन्द्र में शिकायतों को किया निस्तारित

2017.08.04 03 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार ने जनमिलन केन्द्र में आये लोगों की जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शिकायती प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के साथ शिकायतकर्ताओं को भी कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अवैध कब्जों के मामले बेवजह लम्बित न रखे बल्कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करें। जनमिलन केन्द्र में आये मेजा के निवासियों के अवैध कब्जों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरण समयबद्ध निस्तारित किया जाय। अल्लापुर के निवासी ने भू माफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर डीएम ने उप जिलाधिकारी को प्रकरण में संयुक्त टीम ले जाकर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन गम्भीरता से करते हुए शिकायती प्रकरणों को समयबद्धता के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता को उनके द्वारा दिये गये मोबाईल नम्बर पर उनकी शिकायतों पर की गयी कार्यवाही से भी अवगत कराया जाय।