Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइबर जागरूकताएवं मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण को लेकर हुई गोष्ठी

साइबर जागरूकताएवं मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण को लेकर हुई गोष्ठी

सासनी, हाथरसः जन सामना संवाददाता। साइबर जागरूकता अभियान एवं मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण को लेकर आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियों टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस ने उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
शनिवार को कन्या गुरूकुल में पुलिस अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। वहीं, अधिकारियों ने वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी दी गई। बताया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बताएं कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930 या 112 पर दें, जिससे समय रहते ही उचित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान गुरूकुल मुख्याधिष्ठात्री विद्यालंकार डा. पवित्रा शर्मा, प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा, विपिन चौधरी, नीता सिंह, भारत भूषण, सोनू राजकमल, क्षेत्रीय महिला पुलिस चौकी इंचार्ज प्रिया चौधरी, प्रदीप भदौरिया, आदि मौजूद थे।