Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा जी के पेड़े की दांव पर प्रतिष्ठा, गोवर्धन में सजा था फफूंद लगा पेडा!

मथुरा जी के पेड़े की दांव पर प्रतिष्ठा, गोवर्धन में सजा था फफूंद लगा पेडा!

⇒ सहायक आयुक्त ने गोवर्धन में 400 किलो दूषित पेडा और मिल्क केक कराया नष्ट
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा के प्रतिष्ठित पेडा की प्रतिष्ठा दांव पर है। वृंदावन से गोवर्धन तक श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कहीं मिलावट तो कहीं फफूंद लग चुके पेडा को श्रद्धालुओं को प्रसाद के नाम पर बेचा जा रहा है। जिलाधिकारी की फटकार के बाद मुडिया मेला से पहले नियमित रूप से चलाये जाने वाले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभियान में जिस तरह की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही है उससे प्रशासन भी भौचक रह गया है। शुक्रवार को वृंदावन में 700 किलो मिठाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नष्ट कराई गई थी। वहीं शनिवार को गोवर्धन में 400 किलो पेडा और मिल्क केक को नष्ट कराया गया। लोगों का कहना है कि यह कार्यवाही तो ऊंट के मुंह में जीरा जैसी हैं। सच्चाई तो यह है कि मिलावट का खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है और विभाग जब तब इस तरह के अभियान चला कर खानापूर्ति करता है। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन डॉ गौरीशंकर के मुताबिक शनिवार को गोवर्धन में अभियान चलाया गया। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन क्षेत्र में मुड़िया मेला के आयोजन मैं देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कई गोवर्धन क्षेत्र में कई खाद्य प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापामार उक्त धाम अनवरत रूप से चलता रहेगा कार्रवाई करते हुए लगभग 400 किलोग्राम दूषित पेड़ा एवं मिल्क केक जिस में फंगस लगा हुआ था को नष्ट कराया गया साथ ही साथ ही खाद्य पदार्थों के चार सैंपल संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, मुकेश कुमार, गजराज सिंह, देवराज सिंह आदि टीम में शामिल रहे।