Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट बांटे

नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट बांटे

हाथरस। महानिदेशक परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार 20 नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के उपरान्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को नियुक्ति पत्र विधायक सि.राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्या तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मंजीत सिंह के करकमलों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस के सभागार कक्ष में वितरण किये गये। समस्त नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को अपने कार्य के प्रति दायत्वों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान डा. राजीव रॉय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. राजेन्द्र सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. राजीव गुप्ता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर.सी.एच., डा. एम.आई. आलम उप मुख्य चिकित्साधिकारी, चतूर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, तथा कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।