Thursday, April 24, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्यान मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

उद्यान मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज प्रत्येक रविवार की तरह अपने निज निवास पंचवटी रायबरेली में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु फोन एवं पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की सेवा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।