Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। सामाजिक संगठनों एवं राजनीति पार्टियों द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं नगर में तिरंगा यात्रा की धूम रही। हर कोई हाथों में तिरंगा थाम देश भक्ति के सरोवर में डूबा दिखाई दिया। मोढ़ा कनैटा स्थित भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कार्यकर्ताओं के संग ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। साथ ही शहीदों को नमन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर के अलावा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में अटल पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गांधी पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में हिंदू जागरण मंच के जिला महानगर संयोजक रंजीत सिंह चौहान, अतुल यादव, भारत सिंह, हिमांशु शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग द्वारा तिलक भवन में ध्वजारोहण किया गया। वहीं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान हाजी नसीर अहमद, शफात खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, पार्षद नुरुल हूदा लाला राईन, पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, प्रतीक चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरसलीन बेग, अशरफ इकबाल, मोहनलाल, खुस्तार आदिल, फहीम कुरैशी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं आल इंडिया धनगर समाज महासंघ शाखा एक तिरंगा यात्रा कोटला रोड बम्बा चौराहे से निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ पुष्पेंद्र धनगर, कोषाध्यक्ष एड ब्रजेश धनगर ने झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा कोटला चुंगी, डाकखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, सेंट्रल चौराहा, गाँधी पार्क, जैन मंदिर होते हुए अटल पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष फौरन सिंह धनगर, जिला महासचिव केपी सिंह धनगर, मोहन बघेल, ओमप्रकाश, नितिन, मौसम धनगर, अनुज,, भूपेंद्र, कप्तान सिंह, संदेश यादव, हर्ष, गोविंद, हर्ष ठाकुर, दीपक शुक्ला, आकाश, संदीप, गोलू, राहुल बाबा, मनिकांत, सोनू शर्मा, पप्पू पुष्कर, धर्मेंद्र गोस्वामी, पवन, राहुल बघेल, शिवम, सतीश पहलवान, सत्यम शर्मा, आजाद विजीत, अजय गुर्जर, सचिन राठौर, ओमकांत धनगर आदि मौजूद रहे।