Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर आक्रोश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर आक्रोश

2017.08.14 04 ravijansaamnaकांग्रेसियों ने की कड़ी निंदा-कहा विरोध में सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन
गोरखपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करायी जाये-हरीशंकर तिवारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के गांधी प्रतिमा पर मौन धरने पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि 65 अबोध बालकों की हत्यारी सरकार दोषियों को बचाने के लिये लोकतंत्र की हत्या कर रही है और राजबब्बर जो मासूमों को न्याय के लिये मांग उठा रहे हैं। उन पर जुल्म कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है। देश व प्रदेश में तानाशाही हावी है। कानून के नाम पर दमन चक्र चल रहा है। देश में आपातकाल लग गया है। ये सरकार अत्याचार के मामले में अंग्रेजों को भी पीछे कर रही है। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर के आहवान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गोरखेपुर अस्पताल में 65 मासूम बच्चों की मौत पर गांधी प्रतिमा पर मौन धारण करते हुये प्रदेश सरकार की लापरवाही की निंदा की और दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांगों के साथ मृतकों को बीस’बीस लाख रूपये और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की गयी। इसी दौरान कांग्रेसियों को पता चला कि लखनऊ में मौन धारण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है तो कांग्रेसी आक्रोशित हो गये। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि योगी सरकार संवेदनहीन सरकार है। 65 बच्चों की मौत पर सरकार बहाने बनाते प्रतीत होती है। लखनऊ में जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मौन धारण धरने के दौरान गिरफ्तार किया है और कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं और गोरखपुर के इस कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग करते हैं साथ ही स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा भी तुरंत कराया जाये। सांसद राजबब्बर को गिरफ्तार करने पर कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसा करके केंद्र व प्रदेश सरकार गोरखपुर कांड की वीभत्सा पर पर्दा डाल रही है जिसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे और विरोध में सड़कों पर उतर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आक्रोश जताने वालों में धर्म सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, योगेश दिवाकर, पीके पाराशर, अलीम मुहम्मद, प्रमोद कुशवाह, संदीप तिवारी, मनोज भटेले, आमिर अली, शाहिद कुरैशी, आमिर अली, भूरा फारूकी, अजय शर्मा, मधु यादव, सपना दिवाकर, प्रशांत तिवारी, पप्पू डेन्जर, ठाकुर योगेंद्र सिंह, सुबूर अली, मुहम्मद हुजैफा आदि उपस्थित रहे।