Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेताओं को नहीं फोटो खिंचाने का शौक-श्रीकांत शर्मा

भाजपा नेताओं को नहीं फोटो खिंचाने का शौक-श्रीकांत शर्मा

2016-11-23-2-sspjs-skcनोटबंदी पर जनता के परेशान होने पर कहा-करायेंगे सुधार
बोले-राजीव गांधी ने दिया था भाषण-सरकार ने कर दिखाया
वार्ता के दौरान परिवर्तन यात्रा टीम ने की पत्रकारों से बात
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के तुलसी पैलेस मे आयोजित वार्ता के दौरान भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के आहवान पर चार जिलों से शुरू हुयी जिसमें सहारनपुर, झांसी, बलिया, काशी आदि हैं। जो कि कि अभी तक कई जिलों गयीं और 15 बड़ी एवं 35 छोटी सभायें भी हुयी हैं। जनता का समर्थन मिल रहा है उप्र में भाजपा अपनी सरकार बनायेगी।
जब उनसे नोटबंदी के मुद्दे पर पूछा गया कि क्या जनता वाकई पीएम के इस निर्णय से खुश है इस पर कहना था कि जनता इस निर्णय का समर्थन कर रही है। जिनके पास काला धन है वो लोग ही परेशान हो रहे हैं। इस पर जब धरातल पर सर्वे करने के लिये उनसे कहा गया कि वे चाहें तो शहर की बैंकों में लगी लाइनों में जाकर सर्वे करा सकते हैं कि जनता कितना समर्थन कर रही है, हर एक व्यक्ति परेशान है, इस पर उन्होंने संतुष्ट जबाव नहीं दिया। वहीं पूछा गया कि ज्यादातर जनता का कहना है कि भाजपा का कोई भी नेता लाइन में नहीं लग रहा है क्या उन्हें नोटों की जरूस्रत नहीं है क्या वे अपने नोट नहीं बदलवायेंगे, क्या उनके नोट बदल गये हैं इस पर कहा भाजपा के नेताओं को राहुल गांधी की तरह फोटो खिंचाने का शौक नहीं है। पूछा गया कि केंद्र सरकार के आदेशों व आरबीआई की गाइड लाइन को बैंकों में ताक पर रखा जा रहा है, शादी वाले घरों को बैंकें पैसा नहीं दिया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ कमियां आयी हैं लोग परेशान हो रहे हैं इनमें भी जल्द सुधार किया जायेगा। आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सत्ता बदलने व व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिये जनता में जागरूकता लाने को यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर राजीव गांधी ने कहा था एक रूपये में से दस पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं उन तक पूरे रूपये पहुंचने चाहिये। उन्होंने तो भाषण दिया था हमारी सरकार ने ऐसा काम किया है। आगे कहा कि बहन जी ने टिकटों का एडवांस लिया था, अखिलेश कागज के टुकड़े के लिये परेशान हैं और राहुल गांधी ने 70 साल में जो बटोरा था वो अब निकलने वाला है। जनता सपा, बसपा, कांग्रेस इनकी विदाई का मन बना चुकी है। वार्ता के दौरान उनके साथ विधान मण्डल के नेता सुरेश खन्ना, यात्रा संयोजक सुरेश अवस्थी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, अजय जी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायन यादव, भाजपा नेता शिव सिंह चक, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।