Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में गणेश विसर्जन की रही धूम

नगर में गणेश विसर्जन की रही धूम

फिरोजाबाद। नगर में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने एवं जनहानि रोकने के लिए मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट एक कुंड का निर्माण कराया गया। जिसे यमुना जी के जल से भरवाया गया। जिसमें गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया जायेगा। नगर निगम के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुंड की चारों तरफ से वेरिफिकेशन कराई गई। सोमवार को लगभग दो दर्जन गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया।

यमुना निगरानी समिति की सदस्य एवं नारी सशक्तिकरण संस्था के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश यादव, चाइल्ड फंड इंडिया दिशा संस्था की कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रमा भदोरिया, पूनम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार, कन्हैया तिवारी के नेतृत्व पर्यावरण की रक्षा ही सामाजिक सुरक्षा के नारे के साथ मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट एक कुंड में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए यमुना नदी में विसर्जन ना करने, यमुना जल से युक्त कुंड में ही विसर्जन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर राम प्रकाश झा, डॉ शिव ओझा, तुलसी शर्मा, वंदना शंखवार, श्रीदेवी, मोहिनी, रानीदेवी, रोशनी, हिरदेश शंखवार, सुलेखा देवी, गुड्डी देवी, सरोज देवी, गीता देवी राठौर, ब्रह्मा देवी राठौर सहित तमाम ग्रीन ब्रिगेड की महिलाएं मोर्चा संभाले हुई थी।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक