Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरिः ब्रजेश पाठक

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरिः ब्रजेश पाठक

⇒ डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनोखी पहल की। डिप्टी सीएम ने खुद को मिले सभी उपहार भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किए। उपहार पाकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। मौका था भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह का। चारबाग के होटल स्योना रेजिडेंसी में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर से मिले सम्मान स्वरूप उपहारों को कार्यकर्ताओं को वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपहार नहीं सम्मान है, जो आपकी बदौलत हमें पूरे प्रदेश में मिला है। उसमें आपकी भागीदारी अहम है। बिना आपके सहयोग के हम और पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रत्येक वोटर को घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां झूठ-फरेब और गुंडई के बूते चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक