Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने को प्रयासरत है सरकारः मुख्यमंत्री

हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने को प्रयासरत है सरकारः मुख्यमंत्री

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर तीर्थनगरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगला चंद्रभान पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। फरह के दीनदयाल धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेलन में कहा कि भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। उनकी उपलब्धियां भारत के साथ जुडती जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने को प्रयासरत हैं। इसके लिए हर गांव में एक खेल मैदान हो, एक ओपन जिम का निर्माण हो, हर ब्लॉक स्तर पर एक जिम का निर्माण हो, ब्लॉक स्तर एक मिनी स्टेडियम, हर जनपद में एक स्टेडियम हो कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने फरह में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लोक कल्याण के कार्य याद आते हैं, जबकि साढ़े चार वर्ष तक सोते रहते हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री लगातार लोक कल्याण के कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में 107 मेडल भारत ने जीते। देश की 16 फीसदी आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है और यूपी ने एशियन गैम्स में मैडल जीते हैं 25 फीसदी। मिनी स्टेडियम के लिए हम राज्य सरकार की ओर से धनराशि उलब्ध कराएंगे। पांच राज्यों का चुनाव आते ही विपक्ष में भगदड़ मच गई। विपक्ष को अब जाति और कल्याण की बात याद आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से गरीबों के कल्याण का काम कर रहे हैं। भारत विश्व गुरु बन रहा है। दीनदयाल का सपना साकार हो रहा है। इससे पहले भारत की संसद से नारी बंदन अधिनियम पारित हुआ है। युवाओं के लिए मिशन रोजगार योजना चलाई जा रही है। उन्हें सरकारी नौकरी दी जा रही है। उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का आज हम काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में कहा कि किसानों ने भारत को अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और न केवल अपने नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति की बल्कि अतिरिक्त खाद्यान्न को दुनिया के देशों में भी निर्यात कर सकें, उन अन्नदाताओं से संवाद बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभा में महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, निदेशक सोनपाल, देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम, मेयर विनोद कुमार अग्रवाल, महेंद्र शर्मा कारिंदा सिंह, महेश गोयल, समिति पदाधिकारी, भाजपा और संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। मंच का संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने किया। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सीएम के दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छह प्रवेश निकास द्वार बनाए गए। वहां जुटने वाली भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी द्वार पर चेकिंग की कड़ी व्यवस्था की गई है। संदिग्धों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी निगाह रख रहे हैं। सीएम की जनसभा में काले कपड़े पहनकर जाने पर रोक थी। जो लोग काले कपड़े पहन कर पहुंचे उनको जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक