Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में 25 जनवरी तक चलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

सुहागनगरी में 25 जनवरी तक चलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

फिरोजाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त बैठक मोढा कनेटा स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला फिरोजाबाद प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन पूरे देश किया जा रहा है। जनपद फिरोजाबाद के प्रत्येक ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में चार दिसंबर से 25 जनवरी तक 50 दिन तक विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री के जन पक्षधर कार्यों पर लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चलाई जा रही। जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इसके निमित्त पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौपी। फिरोजाबाद जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से डबल इंजन की सरकार के विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। बैठक में महापौर कामिनी राठौर, पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा सोनू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, चेयरमैन राजीव गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, विष्णु सक्सेना, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, मनप्रीत सिंह कीर, सुनील शर्मा, केके शर्मा, अविनाश सिंह भोले, सुमन चतुर्वेदी, सुनील टंडन, रूपेश शुक्ला, योगेश प्रताप सिंह, भीकम कुशवाहा, संजय चक, जगन सेठ, राकेश गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।