Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मचारी

13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मचारी

फिरोजाबाद। शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर​ निगम परिसर में कार्यबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। वह परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की है। शनिवार दोपहर नगर निगम और जल निगम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एकजुट होकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक दिवसीय कार्यबंदी करते हुए अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि मांगों को पूरा कराने को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन किए जाते रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जालिम सिंह ने कहा कि 13 सूत्रीय मांग को लेकर वह एक दिवसीय कार्यबंदी कर रहे हैं। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष छकौड़ी लाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को एसीपी, वर्दी, एरियर, बीमा और बोनस भी उन्हें नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।