Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रत्नप्पा कुम्हार की मनाई गई 25 वी पुण्य तिथि

रत्नप्पा कुम्हार की मनाई गई 25 वी पुण्य तिथि

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रजापति धर्मशाला में भारतीय संविधान सभा के सचिव पदमश्री डा रत्नप्पा कुम्हार की 25 वी पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रताप सिंह प्रजापति ने कहा कि हम सब को अपने बच्चो को महापुरूष के बारे में जानकारी देनी चाहिए। संचालन कर रहे सतीश चंद्र राजा भईया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ साहब एक समाज सेवी होने के साथ-साथ एक क्रांतिकारी भी थे। इनको जेल भी जाना पड़ा था। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के साथ इनको भी संविधान सभा का सचिव चुना गया। भारत सरकार ने उनके कार्य को देखते हुए इनको 1985 मे पदमश्री से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में अनूप प्रजापति, महावीर सिंह प्रजापति, मनोज गोला, डॉ अमरपाल सिंह आर्य, धर्मवीर प्रजापति, सुनील कुमार एड, दिलीप प्रजापति, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।