Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गीता जयंती पर स्कूलों में गूंजे गीता के श्लोक

गीता जयंती पर स्कूलों में गूंजे गीता के श्लोक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के प्रमुख विद्यालयों में हजारों बच्चों ने एक साथ गीता के श्लोक का पाठ किया गया।
अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि जनपद में हजारों विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। आनंद मित्तल ने स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में, अजय जिंदल, उमेश शर्मा, आलिंद अग्रवाल, राकेश नवरंग, विनय अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में, अभिषेक मित्तल क्रांति ने श्योर सक्सेस एकडमी, झा क्लासेज, एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओवीएम स्कूल, दिनेश अग्रवाल ने रामा कन्या स्कूल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, वंडर वर्ल्ड स्कूल, ब्रजेश कटारा द्वारा गीता मंदिर लोहिया नगर, पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुमन जिंदल, आनंद पंडित ने शिव मंदिर गणेश नगर में गीता के तीन श्लोक का पाठ करवाया। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आवाहन पर विश्व भर में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोजाबाद के समाजसेवियों द्वारा परिवार सहित अपने घर के मंदिरों में गीता श्लोकों का पाठ कर गीता महोत्सव मनाया।