Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुदिति ग्लोबल अकादमी में मनाया गया क्रिसमस-डे

सुदिति ग्लोबल अकादमी में मनाया गया क्रिसमस-डे

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुदिति ग्लोबल अकादमी में शनिवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंट क्लाज के परिधानों में आकर्षण दिखाई दे रहे थे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज के परिधानों में दिखाई दिए। वहीं बच्चों ने हिंदी स्पीच, अंग्रेजी स्पीच, ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक, गीत आदि की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। इस दौरान संता ने बच्चों को टॉफी व उपहार देकर खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक किताब सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने कहा कि क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य मकसद बुराई को खत्म करना और अच्छी विचारों को एक दूसरे में फैलाना है हर किसी के प्रति दया का भाव रखना है। इस कार्यक्रम में ईपी राफेल, श्रुति शर्मा, कोमल गुप्ता, आरती वर्मा, पियूष हरीश, फ्रांसिस विक्टर, आशीष श्रीवास्तव, रवि कुमार, पुष्पेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।