Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में धूमधाम से निकली जनजागरण बाइक यात्रा

नगर में धूमधाम से निकली जनजागरण बाइक यात्रा

फिरोजाबाद। रविवार को भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर महानगर के तत्वावधान में भगवान प्रभु श्रीराम दरबार के डोले के साथ भव्य जनजागरण बाइक यात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई। बाइक यात्रा में हजारों की संख्या की रामभक्त हाथों में ध्वजा पताका लेकर चल रहे थे। शहर की राहें जय श्रीराम के जयकारें से गूंजती रही। रविवार को चंद्रनगर महानगर के दस नगर क्षेत्रों क्रमशः केशव नगर, मधुकर नगर, दीनदयाल नगर, वीरसावरकर नगर, चंद्रसेन नगर, शीतला नगर, राजेन्द्र नगर, सुदर्शन नगर, माधव नगर, अम्बेडकर नगर से एकत्रित होकर अपने-अपने नगर क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए सभी रामभक्त व स्वयंसेवक का स्वामी विवेकानंद चौराहें पर एकत्रीकरण हुए। प्रभु श्री रामदरबार के डोले के साथ जन जागरण बाइक यात्रा स्वामी विवेकानंद चौराहा गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई। जो कि जैन मंदिर सुभाष तिराहे से होती हुई सुहाग नगर डाकखाने के पास सावन मेला वाले पार्क में जाकर सम्पन्न हुई। जन जागरण बाइक यात्रा का महानगर में विभिन्न स्थानों व चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहरवासियों ने प्रभु श्रीराम दरबार के डोले की जगह-जगह आरती उतरी। समापन के दौरान भगवान श्री राम की महाआरती हुई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद जी, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, महानगर प्रचारक धर्मेंद्र जी, महानगर संयोजक रामकुमार गुप्ता, जन जागरण बाईक यात्रा संयोजक भारत सिंह यादव, अमित गुप्ता रक्तवीर, सह संयोजक दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक मित्तल क्रांति, राजेश झा, नितिन चौहान, राजीव शर्मा अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, प्रदीप गुप्ता, अंकित तिवारी, रंजीत सिंह, पूनम चौहान, उर्वशी वर्मा, निशा धाकरे, दिलीप सिंह, रमाकांत यादव, महेन्द्र द्विवेदी, अतुल यादव, उदय सिंह, देवेश भारद्वाज, दीपक यादव, डॉ एसपी लहरी आदि उपस्थित रहे।