Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा गौ पूजन कार्यक्रम आज

मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा गौ पूजन कार्यक्रम आज

शिकोहाबाद। नगर के नरायण होटल स्थित एक अवास पर मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ भावना दुबे ने कहा कि लोगों को पाश्चात्य संस्कृति को छोड कर अपनी संस्..ति को अपनाना होगा। आज समाज मे जिस तरह गौ-माता की दुर्दशा हो रही है, वह किसी से छिपी नही है। इसी दुर्दशा को देखते हुये ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रण लिया है कि ट्रस्ट गौ-माता की आजीवन सेवा करता रहेगा। हम उम्मीद करते है कि हमारे ट्रस्ट से और भी निस्वार्थ गौ सेवक जुड़ेगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से आप सभी नगर वासियो से अपील करती हूँ कि एक जनवरी को राही गेस्ट हाउस के पास वाली गौशाला मे होने वाले कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का कष्ट करे। और गौ सेवा कर धर्म लाभ उठाएं।

इस दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।