Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑटो चालकों ने किया हड़ताल का प्रयास

ऑटो चालकों ने किया हड़ताल का प्रयास

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे ऑटो चालकों ने एकत्रित होकर हड़ताल करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने एके कॉलेज के सामने खड़े होकर रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर आ रहे ऑटो को रुकवा कर उसमें बैठी सवारियों को उतार कर ऑटो को कॉलेज में खड़ा करा दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। हड़ताल की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालकों को हड़का कर हड़ताल समाप्त करा दी।
यातायत नियमों के तहत शासन ने नया कानून बनाया है। जिसमें हादसा होने पर वाहन चालकों के लिए सजा का प्रवाधान किया है। इस कानून के विरोध में मंगलवार को ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल करने का प्रयास किया। कुछ लोग एके कॉलेज के गेट पर एकत्रित हुए और रेलवे स्टेशन से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को रुकवा कर उसमें से सवारियां उतार कर सड़क के साइड में खड़ा करा दिया। ऑटो चालकों की हड़ताल की जानकारी थाना पुलिस को हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से स्टेशन रोड जाम करने का प्रयास कर रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को हड़का कर भगा दिया। चेतावनी दी अगर हड़ताल और जाम लगाने का प्रयास किया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद ऑटो चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी और सुचारू रूप से आवागमन शुरू हो गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।