Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

-मायका पक्ष ने सुसरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। ससुराल में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गढ़िया गढ़ी निवासी बलराम ने अपनी पुत्री रूचि यादव की शादी छह वर्ष पूर्व थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसा खास निवासी श्याम सुंदर के साथ पूरे दान दहेज देकर की थी। मायका पक्ष का कहना है कि सोमवार शाम को उनकी बात उनकी बेटी से हुई थी। उस समय तक कोई बात नहीं थी। मंगलवार सुबह उसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर उन्हें मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के परिजनों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन मौके से फरार हो गया। भाई मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बहन की हत्या हुई है। ससुरालीजन हत्या को आत्महत्या दर्शाना चाहते हैं। इसलिए वह आत्महत्या की बात कर रहे हैं। इस घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सिरसागंज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के दो बच्चे है। बड़ा बेटा पांच साल का और एक तीन साल की बेटी है।