Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग

विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। ससुरालीजनों से चल रहे मुकदमे के बाद मायके में आकर रह रही विवाहिता ने नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला भागकर आई थी और उसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोंरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बिलोटिया निवासी 25 वर्षीय करिश्मा पुत्री अशोक कुमार जाटव की शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु पुत्र प्रेम सिंह गांव नगला शीतला थाना मुरसान जिला हाथरस के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वह मायके में आ गई और ससुरालीजनों से कोर्ट में मुकदमा शुरू हो गया। उसके बाद से ही वह अपने पिता के यहां रह रही थी। शुक्रवार को अचानक वह बिना बताए घर से बाहर निकल आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाहिता दौड़कर आई और उसने नहर में छलांग लगा दी। नजारे को देख रहे युवाओं ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर विवाहिता की तलाश शुरू करा दी है। अभी तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।