Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्पतरु ट्रस्ट महिला मंडल ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव

कल्पतरु ट्रस्ट महिला मंडल ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित मधु महेश्वरी बालिका विद्यालय में कल्परू ट्रस्ट महिला मंडल ने बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम मनाया। सभी महिलाएं बसंती वस्त्रों में विद्यालय पहुंची। ट्रस्ट की महिलाओं ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महिलाओं के बीच एक मलहार गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्रम से मलहारों को गाया और एक दूसरे का साथ दिया। मल्हार गायक में महिला मंडल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सोनिका अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, शोभा खण्डेलवाल, संध्या अग्रवाल, सरिता राठौर, काव्या अग्रवाल, रेनू तोमर, उमा अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल सहित महिला मण्डल की सभी महिलायें उपस्थित थी ।