Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने मनाई बसंत पंचमी

महिला शक्ति ने मनाई बसंत पंचमी

♦ मॉ सरस्वती की पूजा कर बांटा प्रसाद
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रूप ऑफ फिरोजाबाद माहिला शक्ति द्वारा बसंत पंचमी बड़े हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बसोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। वह ज्ञान एवं बुद्धि की देवी हैं। आज के दिन विशेष रूप से इनकी आराधना करने से सर्व मनोरथ पूर्ण होते है। वही ऋतुओं का भी परिवर्तन होता है। मोनिका रनिवाला व रीना गर्ग ने माँ सरस्वती की बहुत सुंदर प्रार्थना गाई। प्रीति अग्रवाल ने माँ सरस्वती की उत्पति की कथा का वर्णन किया। अंत में रीना गर्ग ने सभी को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, प्रोजेक्ट कॉडिनेटर सौम्या चौहान, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन एवं ग्रूप की सभी महिलाओं की उपस्थिति गरिमामयी रही।