Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने दिया पिछडा वर्ग को सम्मान व प्रतिनिधित्व :देवेद्र

भाजपा ने दिया पिछडा वर्ग को सम्मान व प्रतिनिधित्व :देवेद्र

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने देश में पिछडा वर्ग को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। यह बात भाजपा के संगठन मंत्री देवेद्र चौधरी ने होटल तुलसी पैलेस में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान कहीं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भाजपा की महानगर शाखा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पिछडा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे देवेद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को समाप्त करने का कार्य किया है। वहीं अति दलित और पिछडा वर्ग के सम्मान और प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनके माध्यम से दलित और पिछडा वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा रहा है। कार्यक्रम को फतेहाबाद के विधायक जितेद्र वर्मा ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। जिन्होंने अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की संकल्पना की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कहैंयालाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संयोजन प्रेमवीर सविता ने किया। इस दौरान अचल सिंह राठौर, अनिलभारद्वाज, अशोक शर्मा हरि, अरविंद बघेल, मोहनदेव शंखवार, प्रेमचंद्र शंखवार, राजेद्र बौहरे, अंकित तिवारी, प्रमोद राजौरिया, निकंज शुक्ला, हरिओम वर्मा आदि मौजूद थे।