Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधान के निधन पर परिजनों को सदर विधायक ने बंधाया ढांढस

पूर्व प्रधान के निधन पर परिजनों को सदर विधायक ने बंधाया ढांढस

रायबरेली। पूर्व विधायक स्व० अखिलेश सिंह के करीबी रहे एक पूर्व प्रधान के निधन को लेकर पारिवारिक जनों को साहस देने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह उनके परिजनों से मिलने पहुंची। 29 फरवरी गुरुवार को रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले राही ब्लाक के ग्राम जरौला में ग्राम के पूर्व प्रधान राम बहादुर यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसको लेकर जानकारी मिलते ही मृतक राम बहादुर के परिवार को सान्त्वना देने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह पहुंची। इस दुःख की घड़ी में मृतक परिवार को साहस देने पहुंची सदर विधायक पहुंची विधायक ने परिवार को आर्थिक सहायता राशि देकर आगे भी पूरी मदद किए जाने का परिवार के लोगों को आश्वासन दिया। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि राम बहादुर यादव हमारे पिता के भी बहुत ही करीबी थे। उनके निधन पर हमें भी दुख है, हमें उनके द्वारा सुझाव भी हमेशा मिलते रहे हैं। परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।