Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा के पूर्व प्रत्याशी सतेंद्र जैन और भाजपा पार्षद मनोज शंखवार ने थामा सपा का दामन

बसपा के पूर्व प्रत्याशी सतेंद्र जैन और भाजपा पार्षद मनोज शंखवार ने थामा सपा का दामन

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के मतदान से चंद दिन पहले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद ने सपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। टिकट देने के बाद टिकट काटने से नाराज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र जैन सोली ने सपा का दामन थाम लिया। मतदान से छह दिन पहले उन्होंने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सामने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा के लिए प्रचार करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद ही बसपा ने मेरा टिकट काटकर किसी और को दे दिया। इससे सीधा मतलब भाजपा के इशारे पर ही मेरा टिकट काटा गया है। उन्होंने जनता जनार्दन से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को सात मई को वोट देने का आवाहान किया। वहीं भाजपा के पार्षद मनोज शंखवार ने भी बीजेपी से मोहभंग होकर सपा में सदस्य हासिल कर ली। वह दो बार भाजपा से पार्षद हैं। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि इस बार सपा 80 में से 77 सीट उत्तर प्रदेश में जितने का काम करेगी। दोनों ही लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। इस दौरान पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जगमोहन यादव, केवी यादव, कमलेश यादव के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।