Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का किया आवाहान

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का किया आवाहान

फिरोजाबाद। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा शिव वाटिका मैनपुरी रोड शिकोहाबाद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ रामकैलाश यादव ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पिछड़ा समाज के हितों में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को मिला है। हम सभी को एकजुट होकर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करना है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रेमकिशोर बघेल, महानगर अध्यक्ष सुशील यादव, डॉ एसपी लहरी, सतीश यादव, सतीश चंद्र प्रजापति, रीतेश नन्दवंशी, डॉ निर्दोष कुमार नन्दा, विपिन बघेल, दीपक यादव, महावीर प्रजापति, संतोष सेन, दिनेश राठौर, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, अनार सिंह कुशवाह, अजित कुशवाह, ब्रजेश यादव बाजा सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।