Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व पीएम भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती 29 को

पूर्व पीएम भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती 29 को

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कमेटी एवं सभी प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों से कहा गया है कि किसानों, दलितों, कामगारों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 37 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद में सुबह 7 बजे हवन यज्ञ कर वैदिक मंत्रों के साथ जिला अध्यक्ष केशवदेव चौधरी के नेतृत्व में मनायी जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जिला महासचिव/जिला प्रवक्ता सूरजपाल सिंह नेताजी ने कहा है कि सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगणों, भारत रत्न चौ. चरण सिंह के अनुयाइयों आदि से अपील है कि 29 मई को सुबह 7 बजे भारत रत्न चौ. चरण सिंह की प्रतिमा स्थित पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद पर सुबह 7 बजे पहुंचकर अपने भाव व विचार व्यक्त कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि दें।