Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रभात फेरी निकालकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

प्रभात फेरी निकालकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

सासनी। दुनिया मेें सुख समृद्धि एवं शांति का रास्ता भगवान बुद्ध के धम्म से ही संभव है। जो मान लेने की इजाजत तब देता है जब किसी बात को बुद्धि और विवेक की कसौटी कसने के पश्चात खरा उतारता है। इस वर्ष गौतम बुद्ध की 2586वीं जयंती है। गुरूवार को यह विचार नगला जहां में स्थित अम्बेडकर बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा के के पावन पर्व पर बुद्ध प्रेमियों द्वारा निकाली गई। प्रभात फेरी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बाबा नारायण दास एवं खेमचंद्र बौद्ध ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हम भगवान बुद्ध के पंचशील पाठ को अंतरूकरण में धारण कर लें तो जीवन में आने वाले हर दुःख का निवारण स्वतः हो जाएगा। इसके लिए किसी अन्य क्रिया की आवश्यकता नहीं है। प्रभात फेरी में दर्जनों बच्चे हाथों में ध्वज लिए हुए कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे। बच्चों के पीछे सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं कतार में चल रहे थे। इस मौके पर बुद्ध अनुयाइयों का अनुशासन देखते ही बन रहा था। प्रभात फेरी में बुद्धम-शरणं-गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि के मंत्रोंच्चारण हो रहा था। जिससे पूरा वातावरण बुद्धमय प्रतीत हो रहा था। प्रभात फेरी के आयोजक सुजान सिंह, विमल कुमार, राहुल प्रकाश, सहित अनेकों बौद्ध उपासक एवं उपासिकाएं मौजूद रहे। प्रभातफेरी के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।