Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गिरे नीचे, महिला को रौंदते हुए निकला वाहन महिला की मौत

तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गिरे नीचे, महिला को रौंदते हुए निकला वाहन महिला की मौत

कानपुरः अनूप पाण्डेय। पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पति घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजना बिलख पड़े। वहीं पुलिस को सूचना होने पर पनकी थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिय जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी राजकुमार शर्मा अपने निजी कार्य से आज अपने निवास से पत्नी के साथ जा रहें थे। तभी पनकी रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी मृतका शांति शर्मा (51) वाहन के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार शर्मा भी चोटिल हो गए। और बाइक छतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जाम लग गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल आ गए। वहीं हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना होते ही मौके पर पहुंची। जहां परिजनों को शांत करा बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।
स्थानीय निवासी क्या बोले ?
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह रोड मौरंग माफियाओं का गड़ बन गया है। वाहन रोड तक खड़े रहते है। और मौरंग रोड तक फैली रहती है। जिससे बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते है। वहीं कभी-कभी हादसे का भी शिकार हो चुके है। इन माफियाओं को यहां गाड़ी खड़ा करने को मना करो तो लड़ने पर उतारू रहते हैं। वहीं पुलिस भी इनके आगे नतमस्तक रहती है। अभियान के नाम पर छोटे दुकानदार मारे जाते है। बीते वर्ष पहले मौरंग फैले होने से एक परिवार की शादी में शामिल होने आएं बच्चों की स्कूटी फिसल गई थी। जहां स्कूटी सवार सभी लोगों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी।