Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऐतिहासिक व भव्यता के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा कल

ऐतिहासिक व भव्यता के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा कल

फिरोजाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मई को प्रातः आठ बजे भगवान परशुराम शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में जनपद के विप्र बंधु बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। उक्त विचार परशुराम शिविर पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस बार की शोभायात्रा अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के डोले सहित तीन डोले होंगे। नाचने वाले आठ घोड़े, अयोध्या मॉडल पर आधारित भगवान श्रीराम का मंदिर, बाहुबली हनुमान, महाकाल, बरसाने की फूलों की होली सहित लगभग आधा दर्जन झांकियां के अलावा दो बैंड शामिल होंगें। परशुरामशोभा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प.उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में लगभग 21 स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे। शोभायात्रा राजा दालमील रसूलपुर से प्रारम्भ होकर राधाकृष्ण मंदिर, घंटाघर चौराह, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान परशुराम की आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। शोभायात्रा में 251 महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर राधा कृष्ण मंदिर से शोभा यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं.अरविंद पचौरी ने बताया कि शोभायात्रा में जिले की सभी तहसीलों टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, सिरसागंज, जसराना आदि क्षेत्रों से हजारों विप्र बंधु बढ़-चढकर भाग लेंगे। शोभायात्रा प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर ठंडे जल व शरबत की व्यवस्था रहेगी। वार्ता के दौरान कोषाध्यक्ष पंडित योगेंद्र मोहन शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, रविंद्र तिवारी, उमेश शर्मा, अशोक गर्ग, संजीव उपाध्याय, संदीप तिवारी, कल्पना राजोरिया, श्वेता, प्रेमशंकर शर्मा, शशिकांत शर्मा आदि विप्र बंधु मौजूद रहे।