Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कारखाने में काम कर रहे थे मजदूर तभी फट गया सिलेंडर

कारखाने में काम कर रहे थे मजदूर तभी फट गया सिलेंडर

मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में एक कारखाने में गैस सिलेण्ड फटने से चार मजदूर बुरी तरह झुलस गये। गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से चार लोग झुलसे हैं जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के अंतर्गत चौक बाजार स्थित कटरा में कारखाने में गैस सिलेंडर में पहले आग लगी। इसके बाद तेज धमाके की आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। मौके पर काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने झुलसे हुए दो लोगों की गंभीर हालत बताते हुए रेफर करने की बात कही। वहां मौजूद लोगों से जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।