Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों की समस्या के लिए जारी किया जायेगा हेल्प लाइन नम्बर

व्यापारियों की समस्या के लिए जारी किया जायेगा हेल्प लाइन नम्बर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक होटल तुलसी में पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं संचालन सुभम राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें व्यापारी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बाजार समितियां की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन जारी किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। इससे पूर्व तीन व्यापारी नेता दुली चंद्र वर्मा, हाजी यासीन, नूर महोम्मद के निधन पर व्यापारियों ने शोक प्रकट किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, उस्मान, पंकज यादव, दुष्यंत यादव, राकेश गुप्ता, दिनेश यादव, विजय भंबानी, बसंत शर्मा, नीता पांडे, यश अग्रवाल, शादाब शेख, उमेर खान, सुनील जैन, उमर फारुख आदि बाजार समितियां के व्यापारी मौजूद रहे।