Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल का जल्द ही चलेगा सदस्यता अभियानः अम्बेश शर्मा

व्यापार मंडल का जल्द ही चलेगा सदस्यता अभियानः अम्बेश शर्मा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। बंबा चौराहा मंडी बाजार समिति की एक बैठक स्व. बालकिशन गुप्ता की बगीची मंडी समिति कोटला रोड पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल कमेटी के द्वारा अभी कोई भी सदस्यता रसीद काटना शुरू नही किया है, शीघ्र ही सभी बाजार कमेटियों के पदाधिकारी, युवा व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, आई टी सेल सभी कमेटियों को रसीदें उपलब्ध करा दी जाएगी। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदीप कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ ने कहा कि बैठक में व्यापारियों द्वारा यातायात संबधी जो भी प्रकरण उठाया है, उन शिकायतों को मैं अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दूंगा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। इस दौरान परशुराम लालवानी, चंचल अग्रवाल, पवन दीक्षित पूर्व पार्षद, रामशंकर यादव (दादा), चंद्रपाल शर्मा, राकेश शर्मा, अर्जेश उपाध्याय, ममता गुप्ता, मंजुल दीक्षित, प्रवीण जैन, धर्मेंद्र गुप्ता, राजपाल यादव, भानू उपाध्याय, रवि यादव, विवेक कौशल, नवीन उपाध्याय, नितेश वर्मा, पारुल गुप्ता, मूलचंद राठौर, अंकुर जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।