Wednesday, July 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभाविप ने मनाया ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ संगोष्ठी का किया आयोजन

अभाविप ने मनाया ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ संगोष्ठी का किया आयोजन

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज अभाविप के 76वें स्थापना दिवस पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के श्मालवीय सभागारश् में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। देश-भर में अभाविप के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह अभाविप के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आनंद शंकर सिंह की उपस्थिति रही।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 75 वर्षों की ध्येय यात्रा को पूर्ण कर 76वें वर्ष में प्रवेश किया है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में बनकर उभरी है। आज अभाविप शिक्षा के साथ समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल, तकनीकी, आदि क्षेत्रों में भी प्रमुखता से कार्य कर रही है। अभाविप ने इस यात्रा में मानवता के लिए स्वर्णिम इतिहास लिखा है और अभाविप का यह विराट स्वरूप पूर्व कार्यकर्ताओं के संघर्षों की देन है। अभाविप आज भारत के प्रत्येक परिसर में मौजूद है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर काम कर रही है। अभाविप ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो किसी दल विशेष का छात्र संगठन नहीं है और अभाविप के प्रत्येक निर्णय अभाविप द्वारा स्वयं लिए जाते हैं वहीं अन्य छात्र संगठन किसी दल विशेष के ध्येय को साधने में व्यस्त हैं। स्थापना काल से ही अभाविप विद्यार्थियों की समस्या के लिए कार्यरत है और यह यात्रा अविरल चलती रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि, ‘आज अभाविप का 76वां स्थापना दिवस है और अभाविप की यह यात्रा भारत के विकास की यात्रा रही है। ष्ज्ञान, शील, एकताष् ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य किया है। आज अभाविप की आवाज़, भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद ने खुद को कभी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया, आज भी छात्र हितों की बात जहां आती है अभाविप प्रखरता से उसके समाधान हेतु कार्य करती है। अभाविप आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही समाज के विभिन्न घटकों के लिए भी कार्य कर रही है। अभाविप सत्ता परिवर्तन नहीं अपितु समाज परिवर्तन हेतु कार्य करती है। शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने तथा सामाज को एक सूत्र में पिरोने हेतु अभाविप के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि, ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली भारतीय समाज की कार्यशैली है और अभाविप के कार्यकर्ता राष्ट्र पुनर्निर्माण हेतु कार्यरत हैं। मैंने शुरुवाती दिनों में कार्यकर्ता भाव विद्यार्थी परिषद के माध्यम से ही सीखा और जो सीखा वह आज भी स्मृति पटल पर बना हुआ है। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, यह अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा कहा जाता था और आज हम इसे चरितार्थ होते देख रहे हैं।’
अभाविप ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज इकाई की इकाई उपाध्यक्ष स्वाति पलक और इकाई मंत्री दिव्यांश उपाध्याय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।