Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रज के विकास पर तेजी से काम कर रही है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

ब्रज के विकास पर तेजी से काम कर रही है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। सरकार की कोशिश धार्मिक स्वरूप के अनुरूप ब्रज का विकास करना है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वे जन्मोत्सव समारोह की तैयारी बैठक में भाग लेने आए पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों का विकास प्राथमिकता के साथ कर रही है। ब्रज विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से हो रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंदीय मंत्रियों के साथ ब्रज विकास को लेकर बैठक हुई थी। इस में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल थे। इस दौरान ब्रज 84 कोस परिक्रमा, मेट्रो ट्रेन, यमुना में क्रूज संचालन और एलिवेडिड रोड पर चर्चा हुई थी। इन परियोजनाओं पर अमल हो रहा है।
प्रदेश सरकार की मंशा ब्रज की धार्मिक स्वरूप के अनुरूप विकसित करना है, जिसमे यहां आने वालों को सुखद अहसास हो। इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और सीईओ श्याम बहादुर सिंह मोजूद रहे।