Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाध्यक्ष के सभी आरोप निराधार-अम्बेश शर्मा

जिलाध्यक्ष के सभी आरोप निराधार-अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी द्वारा मेरे ऊपर लगाये गये गबन के आरोप पूरी तरह निराधार है। उनके द्वारा मेरा निष्कान भी वैैध नहीं है। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह बात महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्हांेने चंदे की रसीदों को मीडिया के समक्ष दिखाते हुये कहा कि मेरे द्वारा रसीद संख्या 301 से लेकर 308 तक व्यापारियों से कुल 14200 रूपये का चंदा एकत्रित किया गया था। बाकी सभी रसीदें खाली हैं। जिसका पूरा ब्यौरा आपके समक्ष प्रस्तुत है। साथ ही कहा कि उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी के द्वारा उन्हे फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित किया गया है। जिसका मैं प्राथमिक सदस्य नही हूॅं। मैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मण्डल का सदस्य हूॅ। मुझे कानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष स्व. श्याम बिहारी मिश्रा की उपस्थिति में उनके पुत्र मुकुन्द मिश्रा के द्वारा मेरी सदस्यता कराई गई थी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द बिहारी मिश्रा से फोन पर वार्ता हुई थी। जिसमें उन्होने मेंरे निष्कान के बारे में अनभिग्यता जाहिर करते हुये कहा कि मेरे द्वारा संगठन से किसी का कोई निष्कान नही किया गया है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर महामंत्री रामबाबू झा, रमाशंकर यादव, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, सुभाष यादव, राजपाल यादव, रामेश शर्मा, विवेक कौशल, आकृति, चंचल गोयल, अनिल गुप्ता, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।