Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर की कार्यशाला सम्पन्न

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर की कार्यशाला सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की एक कार्यशाला भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम को हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषका स्मृति दिवस एवं आगामी कार्ययोजना अभियान को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए महानगर के पदाधिकारियो, मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों व अभियान संयोजकों से संवाद कर आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि आगामी 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा कार्यकर्ता, समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में स्वच्छता अभियान एवं बाइक रैली का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण व बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से रहकर भाग लें। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने आगामी कार्यक्रमों व तिरंगा यात्रा को लेकर संयोजक, सभी मंडल अध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही अभियान को सफल बनाने के जिले के जिम्मेदारी दी। अभियान को लेकर मण्डल व शक्ति केन्द्रों पर व्यापक रूप से सघन जन सम्पर्क करके हर जन की भागेदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विश्वदीप सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, शिवमोहन श्रोत्रिय, राजेन्द्र बोहरे, सुनील शर्मा, अरविंद पचौरी, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, श्याम सिंह यादव, डॉ रामकैलाश यादव, डॉ अमित गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।