Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा

सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकियां, बैंड और काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे।
तुलसी पैलेस में भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के संयोजक हीरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 32 वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए टीम गठित की गई है, जो लोगों को शोभायात्रा से जोड़ने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए प्रेरित करेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर शहर को विद्युत रोशनी से सजाया जायेगा। वहीं शोभायात्रा मार्ग में जगह तोरण द्वार सजाया जाएगा। फिरोजाबाद बृज क्षेत्र में आता है। बृज जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और उन्होंने तमाम बाल लीलाएं कीं। इस बृजभूमि वासियों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे, इसलिए शोभायात्रा निकालकर लोगों को भगवान की बाल लीलाओं के दर्शन कराए जाएंगे। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां, आधा दर्जन बैंड, काली अखाड़ा, ढोल नगाड़े समेत विभिन्न प्रकार के करतब भगवान श्रीकृष्ण की याद दिलाएंगे। वार्ता में एमएस रामवीर सिंह, श्याम सिंह यादव डिप्टी मेयर, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, पंकज यादव, हरेद्र यादव, मनोज यादय, डीपी यादव, देश दीपक यादव, राजेंद्र यादव, बृजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, उमेश चंद्र यादव, अनवर सिंह यादव, चंद्रप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।