Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजयुमों ने निकली तिरंगा यात्रा

भाजयुमों ने निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की अलख जगाने और लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा जाग्रत करने के लिए रविवार को सुहागनगरी में भाजयुमो द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपाइयों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर की राहें भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं। देशभक्ति गीतों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने ने तिरंगा लहराकर किया। अटल पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सेंट्रल चौराहा, बर्फ खाना, अग्रसेन चौक, जलेसर चौक, कोटला चुंगी, फिरोजाबाद क्लब चौराहे होती हुई दीक्षित मार्केट पर पहुंचकर समापन हुआ। यात्रा में शामिल युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जिस तरह हम अन्य त्योहारों को मनाते हैं। इसी तरह हम इस स्वतंत्रता दिवस को मनाएं। इसलिए सरकार हर घर तिरंगा ​अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर देश के प्रति सम्मान और देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों के सम्मान की भावना जागृत हो। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है। स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को हम सभी को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। तिरंगा यात्रा में देशभक्त तिरंगा फहराते हुए चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर व्यापक पुलिस फोर्स तैनात रहा। तिरंगा यात्रा में प्रवासी अरविंद पाराशर, तिरंगा यात्रा के संयोजक राहुल यादव, सहसंयोजक रेखांश वर्मा, संजय प्रजापति के अलावा राधेश्याम, रामनरेश, श्रीनिवास, अमित गुप्ता, नरेश, महेंद्र द्विवेदी, विशाल मोहन, सतीश, कायम सिंह, रितेश, अजब सिंह, हरिओम, विजय सिंह, प्रमोद, विजय, सत्यवीर, लायक सिंह, अवधेश, अशोक, राजेश, विकास, देश दीपक, हेमंत, रोहित, अवनीश, बंटी, संकेत, हिमांशु, दीपक, राजुल, प्रांशु आदि कार्यकर्ता बंधु व पार्षदगण मौजूद रहे।