Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्लोगन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में मनीषा व वरिष्ठ वर्ग में गरिमा रही प्रथम

स्लोगन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में मनीषा व वरिष्ठ वर्ग में गरिमा रही प्रथम

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन द्वारा स्व. सावित्री देवी गर्ग की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन रामानंद इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं मॉ विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने मॉ के ऊपर अपने-अपने स्लोगन लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में मनीषा प्रथम, कंचन द्वितीय एवं संजना तीसरे स्थान पर रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम गरिमा, द्वितीय मनु बिरोलिया, तृतीय तनिष्क और शांतनु पुरस्कार अनन्या, प्रीतू को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, प्रधानाचार्य पूनम गर्ग, डायरेक्टर जितेंद्र गर्ग, संरक्षक कल्पना राजोरिया, रीमा यादव ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विन्नी मित्तल, संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अतुल शुक्ला, प्रदेश सचिव निशांत गर्ग, मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, गुंजन दीक्षित, शोएब खान, सुरभि शर्मा, राजेश दुबे, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे।