Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में एबीवीपी ने टीएमसी का फूंका पुतला

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में एबीवीपी ने टीएमसी का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विवेकांनद चौराहे पर टीएमसी का पुतला फूंका। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ममता बनर्जी सरकार पर इन सभी ने अपनी नाराजगी दिखाई। उन्होंने मांग की कि कोलकाता में हुई घटना पर कड़ी करवाई हो। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य हाथों में बैनर और टीएमसी का पुतला लेकर निकले और जमकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवक-युवतियों ने जमकर बंगाल सरकार को खरी खोटी सुनाई। हाथों में लगे बैनर पर साफ संदेश था कि महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई, उसको लेकर छात्र नाराज थे। नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह फेल है। वहां पर महिलाएं असुरक्षित हैं। दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। महिलाओं की सुरक्षा बंगाल में नही है। बंगाल सरकार होश में आए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे। एबीवीपी के प्रांत सह संयोजक हरिओम शुक्ला ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई और वहां की सरकार चुप्पी साधे रही। यह सरकार की नाकामी है। ऐसी सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। राज पलिया महानगर मंत्री एवं काजल गर्ग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बर्बरता करके उनकी हत्या कर दी जा रही हैं, लगातार विद्यार्थी परिषद महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाती आई है। पुतला दहन करने वालो में संगठन मंत्री आकाश राठौर, जिला संगठन मंत्री आकाश पाल, प्रांत सह खेलो भारत सयोंजक हरिओम शुक्ला, विभाग सह सयोजक महिमा अग्रवाल, जिला सयोंजक जितेंद्र सिंह, रीनू शर्मा, मीनू शर्मा, अनुराग पंडित, अन्नू, संजीव, संजय, निक्की, अर्जुन, अनुराधा, तनु, अनुराग ,काजल गर्ग, सौरभ, विष्णु दीक्षित, मुकुल शुक्ला, आकाश यादव, आकाश शर्मा, रवि, सचिन सिंह, कृष्णा शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।