Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, घायल

दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, घायल

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल से अपने मायके जा रही एक विवाहिता के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर शनिवार शाम ससुराल से अपने मायके जा रही थी। तभी थाना पचोखरा क्षेत्र के ही गांव नगला सूरज के पास पहुंचते ही आरोपी बंटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला सूरज थाना पचोखरा ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पारिवारिक जनों को दी। महिला के पुत्र ने थाना पचोखरा में जाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नगला सूरज से भागने की फिराक में खड़े आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।