Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामलीला मंडली ने राम जन्म लीला का किया मंचन

रामलीला मंडली ने राम जन्म लीला का किया मंचन

फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक प्रयागराज से पधारी रामलीला मंडली द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के जन्म लीला का भव्य प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंदिर महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदु गुरू जी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन एवं माता सीता की आरती उतारकर किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखया जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ने लगा, तो पृथ्वी लोक में त्राहि-त्राहि मच गई। सभी देवता गऊ माता सहित शंकर भगवान की शरण में पहुंचे। तब उन्होंने सभी देवताओं को ब्रहमा जी के पास भेज दिया। उनहोंने देवताओं को विष्णु भगवान की आराधना करने को कहा। विष्णु भगवान ने देवताओं की प्रार्थना सुनकर आश्वासन दिया मैं धरती पर अवतार लूंगा और धर्म की स्थापना करूंगा। भगवान प्रभु श्रीराम के रूप में अयोध्या में राजा दशरथ के यहॉ अवतार लेते है और धर्म की रक्षा करते है। शुक्रवार को प्रभु श्रीराम का माता जानकी के साथ विवाह की लीला का मंचन होगा।