Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीडीओ ने दिव्यांग क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने वाले दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

सीडीओ ने दिव्यांग क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने वाले दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने दिव्यांग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने दिव्यांगजनो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहे वह शारीरिक या मानसिक रूप से सक्षम ना हो, लेकिन वह समाज का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांगजनों की उपलब्धियां का सम्मान करें, जिससे वह मुख्य धारा से जुड़कर अपने को गौरवांवित महसूस कर सकें। परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति समाज का दुर्भाव समाप्त कर उनके प्रति समानता और समरूपता का वातावरण बनाकर उनकी क्षमताओं का लाभ उठाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन करना चाहिए। सतीश कुमार सहायक आयुक्त कोऑपरेटिव ने कहा कि दिव्यांगता को शारीरिक कमजोरी नहीं बल्कि वरदान बनाया जा सकता है। सभी बाधाओं को पार कर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर कीर्तिमान स्थापित किया जा सकते हैं। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में हम और अधिक प्रयास करेंगे और उनके योगदान को स्वीकार करते हुए समावेशी और सक्षम समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाए। शिक्षक संगठनों के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में बंद किए गए विकलांग भत्ता को पुनः लगवाने हेतु आवाज उठायी गयी। इस अवसर पर सूर्यकुमार मिश्र सामाज कल्याण अधिकारी, सुभाष चंद्र डीसी मनरेगा, एमपी सिंह अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कृष्णज, धर्वेन्द्र कुमार, डॉ वीएन सिंह, डॉ सहदेव सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह धनगर, कमल यादव, जितेंद्र यादव, राजकुमार, योगेश चंद्र यादव, मुलायम सिंह, रमेश चंद्र शाक्य, दिनेश चंद्र यादव, सुनील कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमस्वरूप पारस द्वारा किया गया।