Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस के जनसेवा केन्द्र को मिला अवार्ड

हाथरस के जनसेवा केन्द्र को मिला अवार्ड

2016-11-28-04-ravijansaamna
गजेन्द्र सिंह पौरूष

हाथरस, जन सामना संवाददाता। हानिकटवर्ती गाँव जोगिया के गजेन्द्र सिंह पौरूष को भारत सरकार के मिनिस्ट्री आँफ आई0 टी0 एण्ड कम्पयूनीकेशन के अन्तर्गत डिजिटल इण्डिया स्कीम के अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष में सर्वोत्तम कार्य करने के लिए प्रथम तीन जनसेवाकेन्द्र के अन्तर्गत सम्मनित किया गया।
भारत सरकार के आई0टी0 कम्यूनिकेशन एण्ड लाॅ मंत्री रवीशंकर प्रसाद द्वारा उन्हें मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गजेन्द्र सिंह पौरूष को ग्रामीणो की जनसेवाकेन्द्र द्वारा सहायता करने के लिए नेत्र चिकित्सा सम्बन्धी उपकरण भी प्रदान किया गया। गजेन्द्र सिंह पौरूष, पूर्व फौजी कुशलपाल सिंह पौरूष के होनहार पुत्र हैं।