फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज हिन्दी विभाग द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हिन्दी साहित्य में भक्तिकालीन कवियों का योगदान रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजू शर्मा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको महाविद्यालय में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे आपके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा। क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति सिंह पटेल ने छात्राओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉक्टर संध्या द्विवेदी रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजिका कीर्ति मिश्रा ने किया।