Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश जुलूस

कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश जुलूस

2016-11-28-06-ravijansaamna
जन आक्रोश जुलूस निकालते कांग्रेसी।

नोटबंदी के खिलाफ हुये एकजुट-कहा जनहित में करेंगे संघर्ष
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश जुलूस निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के विधायक ज्ञानप्रकाश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव रहे।
जुलूस का शुभारंभ सुबह साढ़े ग्यारह बजे रसूलपुर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से हुआ। जो कि नालबंदान, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चैराहा, गांधी पार्क होते हुये जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध जताया। जुलूस के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ किसानों, मजदूरों, गरीबों की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस पार्टी। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उन्हीं को लाभ पहुंचा रही है कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि कांग्रेस के जन आक्रोश दिवस में जो भीड़ उमड़ी है वह इस बात की गवाह है कि केंद्र सरकार के जल्दबाजी में लिये गये इस निर्णय से जनता में काफी आक्रोश है। इस आक्रोश को जनता आगामी विस चुनाव 2017 में जाहिर कर भाजपा को कड़ा जबाव देगी। मुजफ्फरनगर के विधायक ज्ञानप्रकाश ने कहा कि जनता में नोटबंदी को लेकर कड़ा आक्रोश है। यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है जिससे उद्योग धंधे पूरी तरह से चैपट हो रहे हैं। कांग्रेस जनहित में संघर्ष कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस का जन आक्रोश दिवस पूरी तरह से सफल रहा। यहां के नेताओं की मेहनत सराहनीय रही। जनता ने भी इस आक्रोश दिवस में अपनी सहभागिता दिखायी। जुलूस में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती योगेश दिवाकर, सतेंद्र यादव लला, रामनिवास यादव, जितेंद्र तिवारी, रामनाथ यादव एका, पीके पाराशर, मयंक गोयल बिट्टू, बाबूराम निशंक, इरफान राही, गुलाब सिंह चैहान, डा. धीरेंद्र जादौन, आजाद अकरम, प्रदेश सचिव प्रकाशनिधि गर्ग, शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, सतीश चंद्र नेता, अतुल चतुर्वेदी, अरशद कुरैशी, जोन-8 प्रवक्ता संदीप तिवारी, उमर फारूख, प्रमोद कुशवाह, शिवम दिवाकर, चंद्रकांत यादव, रामनाथ यादव, शशि शर्मा, कुसुम सिंह, सुगर सिंह लोधी, सेवादल शहर अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, प्रशान्त तिवारी, विवेक तिवारी, संजय श्रोत्रिय, थान सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, सागर पाराशर, सेवादल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, ओमनरायन कुशवाह, सुरेश बाबू निमेष, आमिर अली, छम्मू जैन, साजिद बेग, सुबूर अली, सपना दिवाकर, विजय जैन, सुनीता देवी, कुसुम यादव, डोली यादव, माया शर्मा, राजकुमारी, सुधा देवी, प्रान्जल, मोनिका शर्मा, कुल्जीत जैन, मीरा देवी, सुनीता जैन, अर्चना देवी, रामा देवी, पूजा, पूनम, सरला यादव आदि शामिल रहे।