Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार में लगाई आग नामजद पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही

कार में लगाई आग नामजद पर पुलिस नही कर रही कार्यवाही

कानपुर नगर, पंकज कुमार सिंह। बर्रा-6 बी ब्लाक में बीती रात करीब 2ः30 बजे प्रमोद सिंह यादव के घर के बाहर खड़ी कार को पड़ोस के युवक ने उनकी कार को आग लगा दिया। प्रमोद ने बताया रात को पेशाब करने के लिए उठा था तभी बाहर से कुछ आवाज समझ में आई झांक कर जब देखा तो कार में आग लगी थी. प्रमोद ने बताया की मेरी आहट पाते ही कार के पास खड़े 3 लड़के तुरंत ही भाग खड़े हुए। जिसमे पड़ोस में रहने वाले युवक को पहचान लिया। मामले पर प्रमोद ने डायल 100 को भी फोन करके सूचना दी। प्रमोद ने युवक को नामजद करते हुए बर्रा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

लेकिन पुलिस की कोई कार्यवाही नहीं दिख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक घटना के बाद से घर से फरार है। प्रमोद ने बताया युवक अपराधी किस्म का है। इसके पहले भी आये दिन क्षेत्र में गाली गलौज कर झगड़ा करता है।
छेड़खानी के आरोप भी लगे है।
वहीं बी ब्लाक की रहने वाली एक युवती ने बताया पिछले महीने 13 सितम्बर को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर छेड़खानी करने की कोशिश की। जब छेड़खानी का विरोध किया तो गला दबाकर जान से मारने इज्जत लूटने की कोशिश की। किसी तरह से अपने आपको बचाया और भाईयों को सूचना दी। डायल 100 पर फोन करके सूचना दी पुलिस जब तक आई वह अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया नामजद युवक अपराधी किस्म का लड़का है। जो आये दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता है। पुलिस क्या करेगी सही बात है घटना के बाद से राजा हमेशा की तरह फरार हो जाता है। कुछ दिन फिर से सब शांत हो जाता है। पुलिस का कोई खौफ युवक में नही है इसलिए ही वह आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहता है। अब देखना दिलचस्प होगा आखिर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।