Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन-जन को मंगलमय हो दीपावली

जन-जन को मंगलमय हो दीपावली

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। दीपोत्सव शुभकामनाओं को संजोये 163 वां मासिक कवि दरबार सादाबाद गेट स्थित धन्वन्तरि औषधालय में सम्पन्न हुआ। कवि दरबार का वीणापाणि मां सरस्वती जी व आयुर्वेद प्रर्वत्तक भगवान धन्वन्तरिजी की वंदना से शुभारंभ हुआ। जिसमें कवियों ने अपनी काव्यमयी रचनाओं से दीपोत्सव पर्व दीपावली की शुभकमानायें दीं।
कवि विष्णुदयाल वाष्र्णेय बजाज-जन-जन को मंगलमय हो, घर-घर खुशियों के दीप प्रकाश करें, स्वर्णिम रहे दीपावली सबको, खुशियों के भंडार भरे। रामभजनलाल सक्सैना-मेरे भारत की नारी शक्ति महान है, मां लक्ष्मी, सरस्वती, गौरी रूप में करती कल्यान है। श्याम बाबू चिन्तन-अपने आत्म दीप हम बनें, यह संदेशा लाती दीपावली है, अन्तर्मन के अंधकार को प्रकाश रूप से मिटाती दीपावली है।

वैद्य मोहन ब्रजेश रावत-भगवान धन्वन्तरि वंदन से आरोग्यमय भारत बनायें, स्वच्छता अभियान से स्वस्थ भारत बना दीपावली पर्व मनायें। प्रदीप पंडित-हम सभी आये यहां श्री लक्ष्मी गणेश जी के सम्मान में, धन्वन्तरि जी के सम्मान में, वाणी पुत्रों के सम्मान में। जयप्रकाश शर्मा-मंगल दीप जलें, सकल कामनाओं के शत-शत फूल खिलें। दीपोत्सव पर्व की मंगलमय शुभकामना देते हुये कवि दरबार ने प्रदूषण मुक्त दीपावली पर्व मनाकर पर्यावरण संरक्षण करने का भी आव्हान किया। कवि दरबार के संस्थापक वैद्य मोहन ब्रजेश रावत द्वारा कवियों का स्वागत तथा प्रचार प्रभारी जयाप्रकाश शर्मा ने आभारीय अंभिनंदन दीपोत्सव पर्व मंगल कामना से किया।